ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का कहना है कि वह यहां एडिलेड ओवल में दूसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की शार्ट गेंदबाजी करने की रणनीति को लेकर चकित हैं। इंग्लैंड की शॉर्ट-पिच डिलीवरी पहले दिन टेस्ट में काम नहीं आई। पहले दिन वार्नर जरूर अपने शतक से चूक गए, लेकिन शुक्रवार को मार्नस लाबुस्चागने ने शानदार पारी खेलते हुए टेस्ट में अपना छठा शतक पूरा किया।

Advertisement

इंग्लैंड ने अपने सभी पांच तेज गेंदबाज, जिमी एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खिलाफ उतारा लेकिन उनकी इस रणनीति पर बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया।

Advertisement

वार्नर ने कहा कि इंग्लैंड को विकेट पर काम करने के लिए अपनी रणनीति बदलनी चाहिए थी, लेकिन गेंदबाज उस पर डटे रहे, जिससे गेंदबाजों को पहले दिन ज्यादा सफलताएं हाथ नहीं लगीं।

उन्होंने कहा 'हालांकि, दूसरे दिन जरूर गेंदबाजों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए तीन विकेट झटके। गेंदबाजों को याद रखना चाहिए कि अगर प्लान 'ए' काम नहीं कर रहा है, तो उन्हें प्लान 'बी' की ओर आगे बढ़ जाना चाहिए। अगर सफलताएं हाथ नहीं लगती है तो हम एक ही प्लान पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।'

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार