आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ होने वाला है। बीती रात (17 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है और अब फैंस की निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के मुकाबले पर आकर टिक गई हैं क्योंकि इस मुकाबले में अगर आरसीबी जीता तो ये टूर्नामेंट काफी दिलचस्प हो जाएगा लेकिन अगर आरसीबी हारा तो उनके लिए भी टूर्नामेंट लगभग-लगभग खत्म हो जाएगा।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गए हैं ऐसे में अब ये दोनों टीमें दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का काम कर सकती हैं। हैदराबाद की आरसीबी के खिलाफ जीत का सीधा फायदा लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को होगा और ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी। इसके बाद सिर्फ चौथे स्पॉट के लिए टीमें लड़ती हुई दिखेंगी।

Advertisement

यही कारण है कि सीएसके और लखनऊ के फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि किसी तरह एडेन मारक्रम की टीम फाफ डु प्लेसिस की टीम को हरा दे। इस समय आरसीबी का भाग्य उनके खुद के हाथ में है और आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उनका नेट रनरेट भी पॉजीटिव है ऐसे में अगर वो अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाते हैं तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं लेकिन अगर वो एक भी मैच यहां से हारे तो उनके लिए भी राह मुश्किल होने वाली है।

अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है जबकि बाकी तीन स्पॉट वाइड ओपन हैं। ऐसे में सनराइजर्स और आरसीबी के बीच होने वाला मैच काफी अहम होने वाला है। इस मैच पर बाकी टीमों की भी निगाहें होने वाली हैं ऐसे में फाफ एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर अपना भाग्य अपने हाथों में रखना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार