पाकिस्तानी क्रिकेटर बोर्ड हो या फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर, आजकल ये किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। अब अनुभवी पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शनिवार को अबू धाबी टी-10 लीग में सैम्प आर्मी और यूपी नवाब के बीच खेले गए मैच में फील्ड सेटिंग के वक्त इमाद ने ऑन कैमरा गाली दे दी और उनका ये वीडियो वायरल हो गया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वसीम को ये कहते हुए सुना गया, 'तेरा दिमाग खराब है, ब******द पोल पर मार देगा।'

Advertisement

ये लम्हा तब देखने को मिला जब वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ पारी के दसवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और उस समय यूपी नवाब की टीम को अंतिम दो गेंदों पर आठ रन चाहिए थे। गेंदबाज आमिर हमजा थे, जिन्होंने नजीबुल्लाह जादरान और आंद्रे फ्लेचर को आउट करके अपनी टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी थीं।

अंतिम ओवर में 11 रन चाहिए थे, हमजा ने जादरान और फ्लेचर को आउट कर दिया, जिससे स्मिथ को अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए आठ रन बनाने की जरूरत आ पड़ी। 33 वर्षीय अफगान क्रिकेटर ने पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर चार बाई रन दे दिए, जिसके चलते ये मैच और भी रोमांचक हो गया लेकिन स्मिथ अंतिम गेंद पर एक भी रन नहीं बना सके और नवाब की टीम ये मैच हार गई।

इससे पहले सैंप आर्मी ने पहले बल्लेबाजी की और शारजील खान को छोड़कर अधिकांश बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर विपक्षी टीम को 101 रनों का लक्ष्य दिया। हमजा ने भी 2-0-9-2 के आंकड़े के साथ सैंप आर्मी के लिए गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार