आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 26वां मुकाबला पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका (PAK vs SA) के बीच शुक्रवार (27 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसाल किया है। लेकिन यहां भी उनके सलामी बल्लेबाज़ों ने फैंस का भरोसा तोड़ दिया और पावरप्ले के अंदर ही सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम के अनुभवी खिलाड़ी इमाम उल हक एक बार फिर फेल हुए जिस वजह से पाकिस्तानी फैंस उनसे जरूर नाराज होंगे।

Advertisement

इस मैच में इमाम उल हक ने 18 गेंदों पर महज 12 रन बनाए। वह पाकिस्तान की इनिग के 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन का शिकार बने और हेनरिक क्लासेन को अपना कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गए। आपको बता दें कि विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम को इमाम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में इमाम ने सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तानी फैंस और टीम का भरोसा तोड़ा है।

Advertisement

यह विश्व कप इमाम के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है और वह पाकिस्तानी के लिए अब तक 6 इनिंग में 27 की खराब औसत के साथ सिर्फ 162 रन ही बना सके हैं। इस दौरान सिर्फ एक मुकाबले में ही इमाम पचास रनों का आंकड़ा पार कर सके जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 70 रन बनाए। लेकिन तब से लेकर अब तक इमाम के बैट से फैंस को दोबारा बड़ी इनिंग देखने को नहीं मिली है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने इमाम को काफी बैक किया है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी लगातार इमाम की जगह टीम में फखर जमान को शामिल करने की राय दे रहे हैं। उनका मानना है कि फखर टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं, ऐसे में वह टीम के लिए अच्छे ऑप्शन होंगे। हालांकि फखर ने भी बीते समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पाकिस्तान टीम में आगामी मुकाबलों में बदलाव होता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार