इंज़माम उल हक के भतीजे इमाम उल हक ने पाकिस्तान की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है लेकिन टेस्ट और टी-20 में अभी भी उनका दमखम देखा जाना बाकी है। इमाम मैदान के अंदर जितने शांत और फोकस रहते हैं वो मैदान के बाहर उतने ही मज़ाकिया भी हैं। इमाम को अक्सर कई पाकिस्तानी टीवी शोज़ में भी इंटरव्यू देते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

इसी बीच इमाम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक टीवी शो के दौरान दर्शकों में बैठी एक लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। इस दौरान दोनों एक दूसरे की बातें सुनकर हंसते हुए भी दिखे। ये घटना जियो न्यूज पर प्रसारित होने वाले एक कॉमेडी शो के दौरान हुई, जब लड़की ने इमाम से पूछा: "क्या तुम मुझसे शादी करोगे?"

Advertisement

लड़की का ये सवाल सुनकर इमाम के होश उड़ गए और वो हंसते हुए शर्मा गए। हालांकि, अपनी हंसी को साइड पर ऱखते हुए, इमाम ने कहा कि वो इस संबंध में क्या ही कह सकते हैं। इस पर लड़की ने इमाम से उसे निराश ना करने की गुजारिश की। तब इमाम जवाब में लड़की का दिल रखने के लिए कहते हैं, "इसके लिए आपको मेरी मां के पास जाना होगा।"

ये मज़ेदार वीडिय़ो कुछ महीने पुराना है लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, शादी के ही सवाल पर एक अन्य शो के दौरान जब इमाम से पूछा गया कि वो शादी कब करेंगे? तो उनका जवाब था कि उनकी जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा था, 'अभी के लिए, मेरी शादी करने की कोई योजना नहीं है। हो सकता है कि अगले डेढ़ साल में आप मुझे शादी करते हुए देखें। लेकिन, फिलहाल मेरा ध्यान क्रिकेट पर है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार