पाकिस्तान में चल रहे चैंपियंस वन-डे कप 2024 में लायंस के लिए खेल रहे इमाम-उल-हक ने पैंथर्स के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन जब वो शादाब खान की गेंद पर आउट हुए तो वो खुद से काफी खफा दिखे और इसके बाद अक्सर शांत रहने वाले इमाम का ड्रेसिंग रूम में भी गुस्सा देखने को मिला।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि इमाम आउट होने के बाद जैसे ही ड्रेसिंग रूम में पहुंचते हैं वो ज़मीन पर जोर से अपना बल्ला पटक देते हैं और इसके बाद हेल्मेट को भी फेंक देते हैं। ये घटना इमाम के 23वें ओवर में आउट होने के बाद देखने को मिली।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो एक समय पैंथर्स का स्कोर 51/4 था लेकिन इसके बाद शाहिन अफरीदी की अगुआई वाली लायंस ने ढील दे दी जिसके चलते पैंथर्स की टीम ने 283 रन बना दिए। इसके बाद लायंस ने रन चेज के दूसरे ओवर में ही दो शुरुआती विकेट गंवा दिए और पारी को संभालने की जिम्मेदारी इमाम उल हक पर आ गई। उन्होंने आउट होने से पहले 62 गेंदों पर 60 रन बनाते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लायंस की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई और टीम 199 रन पर आउट हो गई। इमाम ने लगातार असफलताओं के बाद राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह खो दी है। छह मैचों में 162 रन बनाने के बाद उन्हें ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 94 रन बनाने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ संपन्न दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन पर विचार नहीं किया गया। इस बीच, बल्लेबाज ने चैंपियंस कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं और 69 की औसत से अपने रनों की संख्या 138 तक पहुंचाई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो अपने इस प्रदर्शन से पाकिस्तानी चयनकर्ताओं को लुभा पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार