India vs West Indies 2nd Test: भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोट के चलते मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरगें। बीसीसीआई द्वारा इसकी इसकी जानकारी दी गई है। 

Advertisement

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में कैच पकड़ने के दौरान सुदर्शन को चोट लगई थी। उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें तीसरे दिन के खेल में शामिल ना करने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement

सुदर्शन ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल का शानदार कैच लपका था। कैंपबेल के शॉट के पीछे इतनी ताकत थी कि सुदर्शन चोटिल हो गए।

मुकाबले की पहली पारी में सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 165 गेंदों में 87 रन की पारी खेली थी। उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसावल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की शानदार साझेदारी की थी। सीरीज के पहले मुकाबले में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। 

सुदर्शन ने इस साल इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था, लेकिन वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सात पारियों मेसिर्फ 147 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन का विशाल स्कोर बनाकर पहली पारी घोषित की। टॉप स्कोरर रहे जायसवाल जिन्होंने 175 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन, ध्रुव जुरेल ने 44 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 43 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार