27 जून। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और 1992 में विश्व कप खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे इमरान खान तथा विश्व विजेता टीम के उनके सबसे भरोसेमंद साथी रहे वसीम अकरम ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत पर पाकिस्तानी टीम को बधाई दी है।

Advertisement

पाकिस्तान ने बुधवार को बर्मिघम में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदो को जिंदा रखा है। भारत के हाथों मिली हार के बाद इमरान सहित तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम की जमकर आलोचना की थी लेकिन अब सब इसकी तारीफ में जुट गए हैं।
 

Advertisement

इमरान ने अपने ट्वीट में लिखा, "शानदार वापसी के लिए हमारी क्रिकेट टीम को बधाई। बाबर (आजम), हैरिस (सोहेल) और अफरीदी (शाहीन) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

इसी तरह वसीम ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमने सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा कर दिया है।"

वसीम और इमरान के अलावा शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और वकार यूनिस ने भी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है।

पाकिस्तान के सात मैचों से सात अंक हो गए हैं। उसे आगे अफगानिस्तान और बांग्लादेश से खेलना है। इस दोनों को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल की मजबूत दावेदारी ठोकने की स्थिति में होगा।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार