Imran Tahir Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 31वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 18.3 ओवर मं 120 रनों का लक्ष्य हासिल करके Saint Lucia Kings को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो GAW के कप्तान इमरान ताहिर (Imran Tahir) रहे, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर 5 विकेट झटके और इतिहास रचा।

Advertisement

इमरान ताहिर ने खोला विकेटों का पंजा: इमरान ताहिर 47 साल के हो गए हैं, लेकिन उनमें क्रिकेट के लिए प्यार और जुनून बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। वो CPL में खेल रहे हैं और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कैप्टेंसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रचा। उन्होंने 17 रन देकर ये कारनामा किया।

इमरान ताहिर टी20 में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टोमाकान्यूटे रितावा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 46 साल और 299 दिन की उम्र में टी20 में पांच विकेट लिए थे।

टी20 में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • 47 साल 166 दिन — इमरान ताहिर (2026)
  • 46 साल 299 दिन — टोमाकान्यूटे रितावा (2022)
  • 46 साल 148 दिन — इमरान ताहिर (2025)
  • 44 साल 323 दिन — इमरान ताहिर (2024)
  • 44 साल 165 दिन — प्रकाश मिश्रा (2023)
  • 42 साल 135 दिन — इमरान ताहिर (2021)

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट, इमरान ताहिर के टी20 करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले उनका बेस्ट 21 रन देकर 5 विकेट था। इसके अलावा ये CPL में उनका दूसरा पांच विकेट हॉल और टी20 करियर का छठा पांच विकेट हॉल है। वो टी20 में 461 मैच खेलकर 589 विकेट ले चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार