हैदराबाद, 13 मई (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स के लेग स्पिनर इमरान ताहिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और इसी कारण उन्हें पर्पल कैप से नवाजा गया।

Advertisement

आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। 

Advertisement

ताहिर ने इस सीजन 17 मैचों की 17 पारियों में कुल 26 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर चार विकेट रहा। ताहिर ने इस सीजन 431 रन खर्च किए। 
दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा रहे जिन्होंने 12 मैचों में 368 रन देकर कुल 25 विकेट अपने नाम किए। रबाडा को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ा और इसी कारण तीन मैच नहीं खेल पाए। यहां ताहिर को हमवतन रबाडा को पीछे करने का मौका मिला। ताहिर ने फाइनल में भी दो विकेट लिए। रबाडा का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट रहा। 

 

ताहिर आईपीएल के इतिहास के दूसरे स्पिनर हैं,जिन्होंने आईपीएल में पर्पल कैप जीती है। इससे पहले प्रज्ञान ओझा ने साल 2010 में ये कारनामा किया था। 

तीसरे स्थान पर चेन्नई के ही दीपक चाहर रहे। फाइनल में तीन विकेट लेने वाले चाहर ने इस सीजन 17 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए। 

राजस्थान के श्रेयस गोपाल और सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। गोपाल के हिस्से 14 मैचों में 20 विकेट आए हैं तो वहीं खलील ने नौ मैचों में 19 विकेट लिए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार