Nicholas Pooran Bizarre Dismissal: आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक ऐसा विकेट देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन बेहद अजीब तरीके से आउट हुए, जहां उन्हें खुद ही समझ नहीं आया कि गेंद गई कहां। इसी कन्फ्यूजन में उन्होंने क्रीज छोड़ दी और विकेटकीपर ने मौका नहीं गंवाया। यह घटना मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स तक को चौंका गई।

Advertisement

रविवार (5 अप्रैल) को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में निकोलस पूरन का विकेट ऐसा रहा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस खतरनाक बल्लेबाज़ को एक बेहद अजीब और अनोखे तरीके से पवेलियन लौटना पड़ा।

Advertisement

यह पूरा वाकया दूसरी पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। पूरन ने लेग साइड की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं रही और गेंद बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर की ओर चली गई।

गेंद स्टंप्स के पीछे जाने के बाद पूरन उसे देख ही नहीं पाए और उन्हें अंदाजा ही नहीं हुआ कि गेंद कहां गई है। इसी गलतफहमी में उन्होंने रन लेने के लिए क्रीज छोड़ दी। इधर विकेटकीपर ईशान किशन पूरी तरह सतर्क थे। उन्होंने तेजी से गेंद को अपने ग्लव्स में लिया और बिना देर किए स्टंप्स उड़ा दिए। जब तक पूरन को असलियत समझ में आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वह क्रीज से काफी बाहर थे। इस तरह वह 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस घटना के बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। एडन मार्करम (45 रन) के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। यह इस सीजन में लखनऊ की पहली जीत रही।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार