भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उन्हें टीम को 2 महीने तक कंगारुओं के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है।

Advertisement

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इस दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को वनडे सीरीज से करेगी। यह मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। वनडे सीरीज शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे है और दोनों टीम के खिलाड़ी इसके लिए कमर कस रहे हैं।

Advertisement

हालांकि खिलाड़ियों को जब भी मौका मिल रहा है तो वह क्रिकेट के अलावा अपने दूसरे हूनर को दिखाने से नहीं चूंक रहे है।

इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में चाहर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' कि प्रसिद्ध 'धुन' बजाते हुए नजर आए।

 

Advertisement

अभी तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां तक कि दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने भी एक इमोजी के जरिए इस गेंदबाज की तारीफ की है।

गौरतलब है कि आईपीएल का 13वें सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के इस गेंदबाज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने इस आईपीएल में 14 मैच खेले जिसमें वो 12 विकेट ही निकाल पाए।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या धमाल मचाता है। अगर इंटरनेशनल टी-20 की बात करे तो 10 मैचों में इनके नाम 17 विकेट दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार