बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट गुरूवार को चटगांव पहुंच गए और भारतीय टीम के साथ जुड़ गए।

Advertisement

उनादकट को रविवार को टेस्ट टीम के साथ जोड़ा गया था लेकिन वीजा परेशानियों के चलते वह बुधवार को दोनों देशों के बीच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट शुरू होने के बाद ही पहुंच सके।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, जयदेव उनादकट का भारतीय टीम में फिर स्वागत है।

31 वर्षीय उनादकट को भारतीय टेस्ट टीम में दूसरी बार बुलाया गया है। उनका एकमात्र टेस्ट 12 वर्ष पहले 2010-11 में दक्षिण अफ्रीका दौरे में सेंचुरियन में पहला टेस्ट था। उन्हें टेस्ट पदार्पण का मौका दिया गया। वह 101 रन लुटाकर कोई विकेट नहीं ले पाए। भारत यह टेस्ट पारी और 25 रन से हार गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, जयदेव उनादकट का भारतीय टीम में फिर स्वागत है।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार