14 अक्टूबर, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान भी रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का 'आराम' जारी रहेगा। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव तथा मोहम्मद शमी को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की किवी टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अखिल भारतीय चयन समिति ने शनिवार को 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। दिनेश कार्तिक की वाइफ बला की खूबसूरत है, जरूर देखें

Advertisement

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा रहे लोकेश राहुल को टीम से बाहर जाना पड़ा है। वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। जडेजा-अश्विन की जोड़ी को लगातार तीसरी सीरीज में आराम देते हुए चयन समिति ने अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम में बनाए रखा है। उमेश और शमी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक मैच ही खेला था जिसमें दोनों गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। 

 
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ युवी, अश्विन, रैना और जडेजा के नहीं शामिल किए जाने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चारों क्रिकेटर अब वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होगें।

वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में बाहर बैठे अंजिक्य रहाणे वनडे टीम में बने हुए हैं। भारत को मध्यक्रम में एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत थी। राहुल सलामी बल्लेबाज होने के नाते मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे। श्रीलंका दौरे पर टीम प्रबंधन ने उन्हे मध्यक्रम में मौके दिए थे, लेकिन वह असफल रहे थे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने कार्तिक को उनके स्थान पर चुना है। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज शमी और उमेश को नहीं चुना गया है। उनकी जगह श्रीलंका में पदार्पण करने वाले शार्दुल की एक बार फिर वापसी हुई है। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच में मुंबई में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को पुणे और तीसरा वनडे 29 अक्टूबर को कानपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार