एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में क्रिकेट इवेंट का फाइनल भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) को खेला गया था जो कि बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और प्रतियोगिता में उच्च रैंकिंग वाली टीम होने के कारण भारत को गोल्ड मेडल मिला। इसी बीच मैदान पर एक मज़ेदार घटना घटी जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, अफगानी इनिंग के दौरान जब कप्तान गुलाबदीन नायब बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह एक रन चुराने के चक्कर में अंपायर से ही टकरा बैठे। जी हां, ऐसा ही हुआ था। भारत के लिए यह ओवर साई किशोर कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद पर गुलाबदीन ने हल्के हाथों से शॉट खेलकर तेजी से रन लेने के लिए दौड़ लगा दी।

Advertisement

इसी बीच फील्डर ने नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ गेंद थ्रो किया। यहां गेंद को अपनी तरफ आता देख गुलाबदीन बचने की कोशिश करते दिखे और इस चक्कर में वह अपने सामने खड़े अंपायर को ही नहीं देख पाए। यहां अफगानी खिलाड़ी अंपायर से जा टकराया। यह टक्कर काफी जोरदार थी और अंपायर भी गोल घूमकर नीचे गिर गए, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को भी इस घटना के दौरान चोट नहीं आई। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका जिस वजह से टूर्नामेंट में रैंकिंग के अनुसार भारत को गोल्ड और अफगानिस्तान को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर यह मेडल अपने नाम किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार