11 जनवरी से भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कल हुई है और लंबे समय बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम में वापसी हुई है। नवंबर 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद पहली बार इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज में बतौर कप्तान रोहित विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

Advertisement

रोहित 51 T20I में टीम की कप्तानी कर चुके हैं और उन्होंने 32.49 की औसत से 1527 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 10 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह T20I में कप्तान के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के मामले में विराट कोहली से केवल 44 रन दूर हैं। कोहली ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ने से पहले सबसे छोटे प्रारूप में भारत के कप्तान के रूप में 46 पारियों (50 मैच) में 1570 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक अपने नाम किये, जिसमें नाबाद 94 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। कुल मिलाकर, अगर रोहित कोहली को पीछे छोड़ देते हैं तो उनके पास टी20I क्रिकेट में कप्तान के रूप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का मौका है।

Advertisement

T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन

एरोन फिंच- 2236 रन 

बाबर आजम- 2195 रन 

केन विलियमसन- 2042 रन 

Advertisement

विराट कोहली- 1570 रन

रोहित शर्मा- 1527

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जो टी20 इंटरनेशनल में टीम के हालिया कप्तान थे। ऐसे में चयनकर्ता टीम को लीड करवाने के लिए रोहित शर्मा के पास वापस चले गए हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार