Australia Women vs India Women, 2nd T20I: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरा मुकाबले में भारतीय गेंदबाज शिखा पांडे ने अपनी धारधार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में महज 118 रन बनाए थे। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका एलिसा हेली को रूप में लगा।

Advertisement

एलिसा हेली शिखा पांडे द्वारा फेंके जा रहे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। एलिसा हेली ने शिखा पांडे के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर उनके साथ जो कुछ हुआ शायद ही किसी ने इसकी कल्पना की हो। शिखा पांडे ने शानदार इन-स्विंगर फेंककर एलिसा हेली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

शिखा पांडे द्वारा फेंकी गई गेंद ने टप्पा खाने के बाद अकल्पनीय तरीके से कांटा बदला था। क्रिकेट के मैदान पर ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी तेज गेंदबाज की गेंद इतनी ज्यादा घूमी हो। वसीम जाफर ने शिखा पांडे की इस गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा है। वहीं आउट होने के बाद एलिसा हेली का रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा था कि वो खुद कितना ज्यादा हैरान हो गई थीं शिखा पांडे की अकल्पनीय लहराती गेंद को देखकर।

बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे टी-20 मुकाबले में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी धुरंधर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहीं और बल्ले से कोई भी करिशमा नहीं कर सकीं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार