India vs Australia 1st Test, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार 74 रन बनाए। विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश अजिंक्य रहाणे की वजह से वह रन आउट हो गए।

Advertisement

विराट कोहली को रनआउट करवाने के बाद अजिंक्य रहाणे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स रहाणे को कोहली के आउट होने का जिम्मेदार टहराते हुए मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं। हुआ यूं कि नाथन लायन की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने बॉल खेलते ही रन के लिए कॉल की। रहाणे की कॉल पर विराट कोहली रन चुराने के लिए भागे और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।   

Advertisement

बता दें कि विराट कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी। वहीं विराट के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं सके और 42 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार