Shubman Gill twitter Reactions: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल (Shubhman Gill) को जगह नहीं मिली। रोहित शर्मा ने शुभमन से पहले केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया।

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर देख फैंस काफी नाखुश हैं और वो रोहित शर्मा के साथ-साथ टीम प्रबंधन को भी फटकार लगा रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गिल के आंकड़े पोस्ट कर रहे हैं और मीम्स बनाकर भारतीय टीम मैनेजमेंट की क्लास लगा रहे हैं। कुछ फैंस केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के मीम्स शेयर करके भारतीय टीम मैनेजमेंट को ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक फैन ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल से पहले सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है। शुभमन गिल हर फॉर्मैट में रन बना रहा है लेकिन सूर्या को उनसे पहले मौका देना समझ से परे है। जबकि एक दूसरे फैन ने लिखा, अपने आखिरी टेस्ट में शुभमन ने सेंचुरी लगाई, अपने आखिरी वनडे में भी उसने सेंचुरी लगाई और अपने आखिरी टी-20 में भी उसने सेंचुरी लगाई, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए उसे और क्या करना पड़ेगा।

ऐसे कई और यूजर्स हैं जो नाराज हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार