सिडनी में खेले गए पहले वनडे में तेज और शॉर्ट गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा है कि दूसरे वनडे में वह ऐसी गेंदों के खिलाफ थोड़ी तैयारी करके उतरे थे।

Advertisement

अय्यर पहले वनडे में जोश हेजलवुड की शॉर्ट और तेज गेंद पर मात्र दो रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने इसकर डटकर सामना किया और बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए थे।

Advertisement

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हारकर सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब उसे बुधवार को यहां मानुका ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ तीसरा और अंतिम वनडे खेलना है।

अय्यर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " मुझे पता था कि शॉर्ट गेंद आने वाला है। मेरे दिमाग में दो बातें चल रही थी, मैं पुल करने और साथ ही अपर कट खेलने के बारे में सोच रहा था। मैं दो विचारों के बीच में फंस गया और शॉट नहीं खेल पाया। इसलिए इसका एक कारण हो सकता है कि मैं शॉर्ट गेंद पर फंस गया। लेकिन दूसरे मैच में मैं इस सोच के साथ आया था कि गेंद को देखो और उस पर अपना शॉट खेलो।"

मध्यक्रम बल्लेबाज ने कहा कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाज अटैकिंग फील्ड के साथ शॉट गेंदों से उन्हें टारगेट कर रहे थे और उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे उन्हें रन बनाने के भी मौके मिलते हैं।

अय्यर ने कहा, " मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरे खिलाफ रणनीति बनाई है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं और इसे चुनौती की तरह ले रहा हूं। लेकिन मैं दबाव में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और यह मुझे उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।"

Advertisement

उनका यह पहला आस्ट्रेलिया दौरा है और वह अब शॉर्ट गेंदों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि यह आपकी मानसिकता से जुड़ा है जिसमें थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। विकेट पर आप कैसे खड़े होते हो। काफी अधिक झुकने की जगह आपको सीधा खड़ा होना होता है। ऐसे में शॉर्ट गेंद को खेलना आसान हो जाता है। मैंने अपने लिए यह पैटर्न तय किया है कि मैं जब भी खेलता हूं तो खुद को थोड़ा समय लेता हूं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार