भारत ने शुक्रवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। आस्ट्रेलिया 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई।

Advertisement

इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 35, सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने 34 रन बनाए। मोइजेज हेनरिक्स ने 30 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी.नटारजन ने तीन-तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने लोकेश राहुल के अर्धशतक और रवींद्र जडेजा की बेहतरीन पारी के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

राहुल ने 40 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का मार कर 51 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रनों का अहम योगदान दिया। संजू सैमसन ने 25, हार्दिक पांड्या ने 16 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए मोइजेज हेनरिक्स ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार