भारत कर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भारत के युवा बल्लेबाजा पृथ्वी शॉ के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

पृथ्वी शॉ जो कि बल्लेबाजी में लगातार फेल हो रहे है वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में जीरो पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट।

Advertisement

गावस्कर का कहना है कि शॉ को दूसरे टेस्ट मैच में हर हाल में ड्राप करना चाहिए और उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को बतौर ओपनर उतारना टीम में शामिल करना चाहिए।

गौरतलब है कि दोनों ही मैचों में शॉ एक ही तरह से आउट हुए और वो अपनी पुरानी गलतियों से सिख नहीं पा रहे है। तकनीक में कमी के कारण वो हर बार एक जैसे ही आउट हो रहे है जिसके कारण उनकी आलोचना हो रही है।

सुनील गावस्कर ने ये बात क्रिकेट पत्रकार विक्रांत गुप्ता को दिए गए इंटरव्यू में कहा जिसे विक्रांत ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

गौरतलब है कि अभ्यास मैच में शुभमन गिल ने भारत के लिए दोनों ही पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया था। पहली पारी में जहां उनके बल्ले से 43 रन निकले तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 63 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इस लहजे से सुनील गावस्कर का मानना है कि दूसरे टेस्ट मैच में पंजाब का बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार