मेजबान बांग्लादेश ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब उनकी निगाहें क्लीन स्वीप पर टिकी होंगी।

Advertisement

IND vs BAN 3rd ODI: Match Preview

Advertisement

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज (138) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक दोनों मैचों में बल्ले से योगदान किया। दूसरे मैच में हसन ने शतकीय पारी खेली। मेहदी के अलावा महमूदुल्लाह ने अब तक सीरीज में कुल 91 रन बनाए हैं। लिटन दास ने पहले मैच में 41 रनों की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में वह ज्यादा रन नहीं बना सके।

मेजबानों के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ों को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। शाकिब अल हसन ने पहले मैच में 5 और दूसरे मैच में 2 विकेट झटके। वहीं इबादत हुसैन भी अब तक 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मेहदी ने गेंदबाज़ी से भी भारतीय टीम को परेशान किया और तीन विकेट अपने नाम किया। पिछले मैच में मुस्तफिजूर रहमान ने एक विकेट चटकाया और आखिरी ओवरों में भारतीय टीम के मुंह से जीत खींच निकाली।

भारतीय बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन सीरीज में बहुत अच्छा नहीं रहा है। श्रेयस अय्यर (106) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अय्यर ने पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेली थी। शिखर धवन (15) और विराट कोहली (14) बुरी तरह सीरीज में फ्लॉप हुए। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था, लेकिन वह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। केएल राहुल ने पहले वनडे में 73 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में वह भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे।

भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है। शुरुआती विकेट चटकाकर गेंदबाज़ बांग्लादेश के नीचले क्रम के बल्लेबाज़ों के आगे संघर्ष करते दिखे। वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने सीरीज में 5-5 विकेट चटकाए हैं। वहीं कुलदीप सेन और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट झटके हैं। दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोटिल हैं।

Advertisement

IND vs BAN 3rd ODI: Match Details

दिन – शनिवार, दिसंबर 10, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 11:30 AM
वेन्यू – शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

Match Prediction: Today's Match Prediction? IND vs BAN 3rd ODI

Advertisement

भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दोनों मैच गंवा चुकी है, अपने घर पर बांग्लादेश बेहतर नज़र आ रही है। इस मैच में 60 प्रतिशित चांस मेजबानों के जीतने के होंगे।

IND vs BAN Head-to-Head

कुल - 38
भारत – 30
बांग्लादेश – 07
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND vs BAN 3rd ODI: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs BAN 3rd ODI Team News

Advertisement

भारत – ऋषभ पंत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। दीपक चाहर और कुलदीप सेन भी चोटिल हैं।

IND vs BAN 3rd ODI Probable Playing XI

भारत – ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर,  मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

Advertisement

बांग्लादेश -  नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान 

IND vs BAN 3rd ODI Fantasy XI

विकेटकीपर - लिटन दास
बल्लेबाज़ - श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), महमूदुल्लाह रियाद 
ऑलराउंडर - वाशिंगटन सुंदर, शाकिब अल हसन (उपकप्तान), मेहदी हसन मिराज, अक्षर पटेल
गेंदबाज़ - मोहम्मद सिराज, इबादत हुसैन, उमरान मलिक

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार