raghu indian cricket team: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के 35वें मैच में खिलाड़ियों से ज्यादा भारतीय टीम के थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, लाइव मैच के दौरान रघु भारतीय खिलाड़ियों के जूते साफ करता हुआ नजर आ रहा था। इसके पीछे की वजह जानकर आपका दिल पसीज जाएगा। दरअसल, बारिश के कारण खेल रुका और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तब बारिश की वजह से मैदान गीला हो गया था।

Advertisement

टीम इंडिया के खिलाड़ी गीले मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे ऐसे में उनका पैर फिसलने और चोटिल होने का खतरा था। गीले मैदान की मिट्टी जूतों पर चिपकती हैं जिसके बाद पैर फिसलने और गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। इसी खतरे से भारतीय खिलाड़ियों को बचाने के लिए रघु मैदान के चारों तरफ ब्रश लेकर घूम रहा था।

Advertisement

रघु को भारतीय खिलाड़ियों के जूते साफ करता हुआ देखा गया। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए जिसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने टीम इंडिया की पारी को संभाला।

विराट कोहली के नाबाद 64 और केएल राहुल के 50 रनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन, बारिश के चलते खेल रुका जिसके बाद बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला। बांग्लादेश 145 रन ही बना सकी और मुकाबले को 5 रन से हार गई। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार