IND vs ENG, 1st Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पांचवें दिन 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। लीड्स में 371 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड टीम ने बेन डकेट (149), जैक क्रॉली (65) और जो रूट (नाबाद 52) की पारियों की बदौलत यह टारगेट 82 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के गेंदबाज़ कोई खास असर नहीं छोड़ सके, बुमराह भी इस पारी में विकेट नहीं ले पाए।

Advertisement

टेस्ट मैच की शुरुआत में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) के शतकों के दम पर पहली पारी में टीम इंडिया ने 471 रन बनाए। इंग्लैंड ने जवाब में ओली पोप (106) और हैरी ब्रूक (99) की मदद से 465 रन बनाकर पहली पारी में भारत को केवल 6 रन की बढ़त दी। दूसरी पारी में भारत की ओर से केएल राहुल (137) और पंत (118) ने फिर से शानदार पारियां खेली लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 364 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisement

मैच के आखिरी और पांचवे दिन इंग्लैंड ने 21/0 से आगे खेलना शुरू किया। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने भारतीय गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हुए 188 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। डकेट ने शानदार 149 रन बनाए, जबकि क्रॉली ने 65 रन की अहम पारी खेली। भारतीय गेंदबाज़ शुरुआत में कोई असर नहीं दिखा सके।

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहला झटका क्रॉली को आउट करके दिया, फिर ओली पोप को भी सस्ते में चलता किया। इसके बाद शार्दूल ठाकुर ने एक ही ओवर में पहले डकेट को 149 पर आउट किया और फिर अगले ही गेंद पर हैरी ब्रूक को गोल्डन डक पर आउट करके भारत को मैच में वापस लाने की कोशिश की।

उसके बाद रूट और स्टोक्स ने संयम से खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। रवींद्र जडेजा ने स्टोक्स को 33 रन पर आउट कर भारत को एक और विकेट दिलाया लेकिन तब तक इंग्लैंड जीत के काफी करीब पहुंच चुका था। अंत में जो रूट (53*) और जैमी स्मिथ (44*) ने मैच खत्म किया। इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य 82 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। भारत की हार की एक बड़ी वजह खराब फील्डिंग और डकेट का कैच छोड़ना रहा। भारत ने पूरे मैच में कुल 9 कैच टपकाएस पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3।

हेडिंग्ले में ये इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ रहा और कप्तान शुभमन गिल के टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत हार के साथ हुई। अब अगला टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा, जहां भारत वापसी की कोशिश करेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार