IND vs ENG 2021 2nd Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की है। मैच के दौरन विराट कोहली को ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन से बहस करते हुए देखा गया था। विराट कोहली और मेनन की बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

हुआ यूं कि पारी के 30वें ओवर के दौरान विराट कोहली ने तीन रन लिया लेकिन तीसरा रन लेते वक्त उन्होंने पिच पर दौड़ लगा दी थी। कोहली को डेंजर जोन में दौड़ता देखकर ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन ने विराट कोहली को वॉर्निंग दी जिसपर कोहली नाराज होते हुए नजर आए। इस दौरान कोहली को अंपायर से बहस करते हुए भी देखा गया था।

Advertisement

विराट कोहली अंपायर को लगातार कुछ समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नितिन मेनन ने उनकी बात को नहीं माना और इस गलती के लिए उन्हें पहली वॉर्निंग दे दी। विराट कोहली अंपयार के फैसले से नाखुश दिखे और वह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से भी इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए नजर आए थे।

हालांकि रिप्ले देखने पर साफ पता चल रहा था कि विराट डेंजर जोन में दौड़े थे। मालूम हो कि पहले टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और अंपायर नितिन मेनन के बीच इसी बात को लेकर हल्की बहस हुई थी जब कोहली ने उनसे जोफ्रा आर्चर की शिकायत करते हुए कहा था कि वो लगातार पिच पर दौड़ रहे हैं और अंपायर का इसपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार