IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने एकबार फिर अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया है। रॉय ने 35 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली है। हालांकि लगातार दूसरी बार रॉय अपना अर्धशतक बनाने में नाकामयाब रहे हैं।

Advertisement

जेसन रॉय 46 रन के स्कोर पर एक बार फिर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने हैं। इससे पहले खेले गए टी-20 मैच के दौरान भी वह सुंदर की गेंद पर ही चकमा खाए थे। सुंदर के सामने रॉय काफी तड़पते हुए भी नजर आ रहे थे। रॉय थोड़ा फंसकर बल्लेबाजी कर रहे थे और इसी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

Advertisement

जेसन रॉय के लगातार दो बार वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बल्लेबाज को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स जेसन रॉय का मीम शेयर कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स वॉशिंगटन सुंदर को जेसन रॉय के लिए सबसे बड़ी पनौती बता रहे हैं। आएं नजर डालें कुछ मजेदार मीम्स पर:

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन रॉय ने ही बनाए थे वहीं टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर दोनों ही खिलाड़ियों ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार