IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर गरजा है। रोहित शर्मा ने जमकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की कुटाई की और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। वहीं मैच के 26वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर हिटमैन ने पुलशॉट खेलकर छक्का लगा दिया।

Advertisement

रोहित शर्मा के इस शॉट को देखकर मैदान पर मौजूद कुछ भारतीय फैंस ने हाथ में शराब लेकर इस जबरदस्त शॉट का जश्न मनाया। रोहित शर्मा का यह छक्का 76 मीटर लंबा था। रोहित शर्मा को अपने पुल शॉट पर काफी ज्यादा भरोसा था यही वजह है कि जैस ही रोहित ने यह शॉट खेला उसके बाद उन्होंने गेंद की तरफ देखा तक नहीं था। 

Advertisement

टीम इंडिया की तरफ से दोनों ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सधी हुई शुरुआत करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलवा दी है। दोनों ही खिलाड़ियों पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। जो रूट ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 108 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 81 और केएल राहुल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था ऐसे में दोनों टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार