IND vs ENG: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटेर आकाश चोपड़ा क्रिकेट पर अपनी पैनी नजरें बनाए रहते हैं। फैंस आकाश चोपड़ा की बातों को सुनना भी काफी पसंद करते हैं। इस बीच आकाश चोपड़ा ने भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले भविष्यवाणी की है। आकाश का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 4 दिनों के भीतर समाप्त हो जाएगा। 

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा कि चैन्नई के मैदान पर मेहमानों को एक रैंक टर्नर पिच पर खेलना होगा जिसमें पहले दिन से ही गेंद टर्न होगी जिसके चलते टॉस की अहम भूमिका नहीं रह जाएगी। इएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान आकाश ने कहा, 'अभी जो हो रहा है, उसे देखते हुए 5 दिन का टेस्ट मैच, 3 दिन का टर्नअराउंड लेकिन इस बार मेहमानों को टर्नर पिच मिलेगी।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ' यदि आप टॉस जीतते हैं, तो निश्चित रूप से, एक फायदा है लेकिन यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है कि आप 2.5 दिनों तक बल्लेबाजी कर सकें। आप इस बार ऐसा नहीं कर पाएंगे। यह पिच उस प्रकृति की नहीं होगी। मुझे विश्वास है कि यह 3.5-4 दिन का टेस्ट मैच होगा। टॉस महत्वपूर्ण होगा लेकिन इसकी गिनती करना पिछले मैच की तुलना में काफी कठिन होगा।'

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने इंडिया को 227 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को हारती है तो फिर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार