अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए मैच अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

जवागल श्रीनाथ को पूरी सीरीज के लिए मैच रेफरी बनाया गया है। अनिल चौधरी आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर नितिन मेनन के साथ तीसरे डे-नाईट टेस्ट में शामिल होंगे जबकि वीरेंद्र शर्मा चौथे टेस्ट में मेनन के साथ मैदानी अंपायर की भूमिका में होंगे।

Advertisement

आईसीसी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। आईसीसी पहले दो टेस्ट मैचों में चौधरी और शर्मा के प्रदर्शन का विशलेषण करना चाहता था जिसके कारण मैच अधिकारियों की घोषणा करने में देरी हुई। सामान्य धारणा रही कि चौधरी ने पहले टेस्ट में मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में तीसरे अंपायर की भूमिका में एक बड़ी गलती की।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से गुलाबी गेंद से खेला जाएगा जबकि दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट चार मार्च से होगा। अगले दोनों मुकाबले अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अगले दो टेस्ट के लिए मैच अधिकारी इस प्रकार हैं :

तीसरा टेस्ट : नितिन मेनन, अनिल चौधरी (मैदानी अंपायर), सी शमशुद्दीन (तीसरे अंपायर), केएन आनंथापदमानभान (चौथे अंपायर) और जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी)

Advertisement

चौथा टेस्ट : नितिन मेनन, वीरेंद्र शर्मा (मैदानी अंपायर), अनिल चौधरी (तीसरे अंपायर), सी शमशुद्दीन (चौथे अंपायर) और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार