IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट कर 180 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए जैमी स्मिथ 184* और हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28* और करुण नायर 7* रन पर नाबाद लौटे। भारत की कुल बढ़त अब 244 रन हो चुकी है।

Advertisement

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने पहले इंग्लैंड को 407 रन पर समेटा और फिर अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 244 रन की बढ़त बना ली।

Advertisement

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 77/3 से की थी। पहले सेशन में भारत को सिराज ने दो बड़ी सफलता दिलाई उन्होनें जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद दूसरे सत्र में हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने 303 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और इंग्लैंड को संभाला।

ब्रूक ने 158 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि अंतिम सत्र में ब्रूक के आउट होते ही इंग्लिश पारी बिखर गई और टीम ने अंतिम 5 विकेट सिर्फ 20 रन में गंवा दिए। इंग्लैंड की पूरी पारी 407 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट चटकाए।

इसके बाद दूसरी पारी में भारत की ओर से ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। स्टंप्स तक भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28* और करुण नायर 7* रन बनाकर नाबाद लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की कुल बढ़त 244 रन हो चुकी है। अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि चौथे दिन तेज़ी से रन बनाकर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य दे और मुकाबले में पकड़ और मज़बूत करे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार