भारत और इंग्लैंड के बीच यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पिचें स्पिनरों के अनुकूल मानी जा रही है और टीमों को इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए एक बैंचमार्क सेट करने की जरूरत है।

Advertisement

पिच को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि क्या यह पिच उस तरह की पिच है, जिस पर पांच दिन का टेस्ट मैच खेला जा सकता है।

Advertisement

मैच के दूसरे दिन रविवार को पांच विकेट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह इस बात से अवगत नहीं हैं कि पिच को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास किसी तरह की कोई शिकायत है।

अश्विन ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "अगर इसे लेकर उनके पास कोई शिकायत है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है। खिलाड़ी जब इस तरह की परिस्थितियों का सामना करते हैं तो ऐसी चीजें स्वभाविक होती है। ईमानदारी से कहूं तो इस पिच पर सात दिन खेले हैं और इंग्लैंड ने हमें कड़ी टक्कर दी है।"

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलने वाली पिचों पर खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है।

अश्विन ने कहा, "चाहे आप स्पिन अनुकूल या फिर तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर खेलें समय दर समय यह अधिक चुनौतीपूर्ण होगी। अगर गेंद 140-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से आती है तो इसे खेलना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। आप अपना समय लीजिए और इसका सामना कीजिए।"

Advertisement

भारतीय आफ स्पिनर ने कहा कि स्पिन की मददगार वाली पिचों पर बल्लेबाजों को रन बनाने की उम्मीद ज्यादा होती है।

अश्विन ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिचों पर खेलते हैं तो आपको धर्य रखना होता है। शुरुआत में आपको संयम बरतना पड़ता है और फिर आप बोर्ड पर रन लगा सकते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार