IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट ने शानदार शतक लगाया। जो रूट ने 172 गेंद पर 14 चौके की मदद से 109 रनों की पारी खेली। जो रूट की इस पारी पर इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने जो रूट की इस पारी के बाद ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'my man हर परिस्थिति में टीम के साथ डटे रहते हैं।' मालूम हो कि बेन स्टोक्स ने अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर करने और चोट से उबरने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेना का फैसला किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स के ना होने से इंग्लैंड की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स के इस फैसले के बाद उनकी जगह क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया गया था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की थी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स के ब्रेक लेने की पुष्टि की थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो जो रूट के इस शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 303 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा 12-12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार