भारत के 8 दशक के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक छह ऐसे शानदार मौके आए हैं जब उसने पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज अपने नाम की है। भारत ने शनिवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में एक पारी और 25 रनों से हराया। 

Advertisement

भारत इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी।

इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी। अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया।

इस सीरीज के अलावा पांच ऐसे मौके आए हैं जब भारत ने तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज कब्जाई है।

 

पहला वाक्या 1972-73 सत्र का है जब इंग्लैंड के ही खिलाफ भारत ने पांच मैचों सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद साल 2000-01 में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया।

Advertisement

तीन मैचों की सीरीज में भारत ने पहला मैच गंवाया था और इसके बाद लगातार दो जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी।

साल 2015 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज में भी भारत पहला मैच हार गया था।

इसके बाद भारतीय टीम ने 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में भी भारत पहला मैच हार गया था।

Advertisement

इस सीजन में भारत ने दूसरी बार यह कारनामा किया है। उसने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में चार मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

यह वही सीरीज है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट गंवाने के बाद मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की थी और फिर सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए ब्रिस्बेन के गाबा में शानदार जीत के साथ सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार