भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी-20 मुकाबले में 36 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की जीत की कहानी लिखी टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके जोड़ीदार रोहित शर्मा ने जिन्होंने पहले ओवर से इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

एक तरफ जहां रोहित मैच में 34 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी ओर कोहली मैच में ओपनिंग करने आए और वो नाबाद पवेलियन लौटे। कोहली ने 52 गेदों में 80 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 3 छक्के मौजूद थे।

Advertisement

कोहली ने इसी के साथ अपने नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है और वो टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 80 रनों की पारी कोहली का बतौर कप्तान 12वां अर्धशतक था। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पिछे छोड़ा जिन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान के तौर पर टी-20 में 11 अर्धशतक जमाए है।

विलियमसन के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का(10) नंबर आता है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के कप्तान इय़ोन मोर्गन 9 अर्धशतकों के साथ चौथे सथान पर काबिज है। पांचवें खिलाड़ी की बात करें तो साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बतौर कप्तान 8 अर्धशतक लगाए है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार