इंग्लैंड के साथ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि उन्होंने करीब एक दशक से भी अधिक समय के बाद स्वीप शॉट खेला है।

Advertisement

भारत ने अश्विन के 106 रनों की शतकीय पारी के दम पर अपनी दूसरी पारी में 286 रनों का स्कोर बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 428 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 53 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

Advertisement

अश्विन ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "पिछले टेस्ट के बाद हम यह सोच रहे थे कि हमें कैसे जैक लीच का सामना करना है और मैंने उनके खिलाफ स्वीप शॉट खेलना शुरू कर दिया। पिछली बार मैंने तब स्वीप शॉट खेला था जब मैं करीब 19 साल का था। उसके बाद से पिछले 13-14 साल से मैंने स्वीप शॉट नहीं खेला था। मैं सात-10 दिन से इस शॉट का अभ्यास कर रहा था और मैं बहुत आभारी हूं कि मेरी ये योजना कारगर रही।"

अश्विन ने 148 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर श्रेय भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार