India vs England Semi Final: एडिलेड के ओवल मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने निराश किया जिसके बाद विराट कोहली ने हमेशा की तरह एकबार फिर टीम इंडिया की पारी को संभालने का काम किया। वहीं मैच में एक ऐसा पल आया जब क्रिस जॉर्डन की गेंद पर विराट कोहली मैदान पर गिर पड़े थे।

Advertisement

16 वें ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। क्रिस जॉर्डन की टो क्रशिंग यॉर्कर को खेलने में विराट कोहली पूरी तरह से असहज दिखे और मैदान पर ही गिर गए। विराट कोहली काफी ज्यादा असहस हो गए थे। ऑनफील्ड अंपायर ने विराट कोहली को नॉटआउट करार दिया।

Advertisement

इंग्लैंड ने रिव्यू लेने का फैसला किया। अल्ट्राएज में पता चला कि गेंद ने बल्ले को टच नहीं किया है। बॉल-ट्रैकिंग में दिखा कि यह अंपायर कॉल है और विराट कोहली नॉटआउट ही रहे। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने 50 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार