IND vs NZ 3rd ODI Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायस मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है औऱ इस मैच में दोनों टीमें ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच में कई खास रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

जैक कैलिस को पछाड़ सकते हैं रोहित शर्मा

Advertisement

रोहित ने अभी तक खेले गए 281 वनडे मैच की 273 पारियों में 11566 रन बनाए हैं। रोहित अगर इस मैच में 14 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक कैलिस को पछाड़कर आठवें नंबर पर आ जाएंगे। कैलिस के नाम 328 मैच की 314 पारियों में 11579 रन दर्ज हैं। 

श्रेयस अय्यर 3000 रन

श्रेयस अय्यर अगर इस मैच में 26 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे में में 3000 रनर पूरे कर लेंगे। श्रेयस ने 75 मैच की 69 पारियों में 2974 रन बनाए हैं। फिलहाल यह कीर्तिमान 

शुभमन गिल 3000 रन

Advertisement

शुभमन गिल ने वनडे में 60 पारियों में 2930 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 70 रन बना लेते हैं तो 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में 57 पारियों के साथ हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। 

वेंकटेश यादव को पछाड़ने का मौका

कुलदीप यादव ने अभी तक 119 वनडे की 116 पारियों में 193 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल करते हैं तो भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेंकटेश प्रसाद (196 विकेट) को पछाड़कर नौंवे नंबर पर आ जाएंगे। 

Advertisement

डेवोन कॉनवे के 6000 रन

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 136 मैच की 157 पारियों में 5895 रन बनाए हैं। अगर 105 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो इंटनरेशनल क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार