IND vs NZ: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर टॉस जीता और एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या घटा। डाई हार्ड रोहित शर्मा के फैन ने मैदान में घुसकर उनका पैर छूने की कोशिश की।

Advertisement

फैन मैदान में घुसा और रोहित शर्मा से थोड़ी सी दूर आकर उनके पैरों के सामने नतमस्तक हो गया। फैन को ऐसा करता देखकर एक पल के लिए रोहित थोड़ा सा हैरान हुए वहीं बाद में हाथ उठाकर उन्होंने अपने इस डाई हार्ड फैन का आशीर्वाद दिया। रोहित शर्मा से प्यारा सा आशीर्वाद पाकर फैन झूम उठा।

Advertisement

वहीं फैन कुछ और करता कि इससे पहले सिक्योरिटी मैदान में एंटर कर गई और उसे ले जाने की कोशिश करने लगी। हालांकि, वह बंदा सिक्योरिटी के हाथ नहीं आया और खुद खुशी से झूमता हुआ मैदान के बाहर चला गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड टीम को छह विकेट पर 153 रनों पर रोक दिया।

भारत की तरफ से अपने पहले इंटरनेशनल मैच में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को भी एक-एक विकेट मिला। टीम इंडिया मैच में मजबूत स्थिति में है खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार