India vs New Zealand 1st T20I: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। पृथ्वी शॉ की प्लेइंग इलेवन से अनदेखी से यूजर्स का गुस्सा फूटा है और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ ईशान किशन की तुलना में 100 गुना बेहतर हैं।' 

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब पता था कि आज तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा तो क्या शिवम मावी की जगह पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया जा सकता था?' एक ने लिखा, 'पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना ही चाहिए था ऐसे तो इनका करियर खराब होने का डर है।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको क्या लगता है Prithvi Shaw को आज खिलाना चाहिए था, क्या कभी ऐसा हो सकता है की टीम मै सिर्फ स्पिनर ही खेले, और सारे फास्टर को टीम मै  बिठा दिया जाए, क्योंकि कभी कभी टीम मै सिर्फ बोलर के रूप मै फास्टर ही होते है।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 176  रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरियल मिचेल ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 3 चौके निकले। इसके अलावा डिवॉन कॉन्वे ने 52 और फिन एलेन ने 35 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं कुलदीप, शिवम मावी और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार