ind vs nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया। उमरान मलिक (Umran Malik) ने मेहमान टीम के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को क्लीन बोल्ड किया। इस ओवर की शुरुआत उमरान मलिक ने 148.6 किमी/घंटा की वाइड यॉर्कर से की, जिस पर ब्रेसवेल बल्ला लगाने में नाकाम रहे। 

Advertisement

कुछ गेंदों के बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने लय पाने की कोशिश की, लेकिन उमरान मलिक द्वारा फेंकी गई 150 किमी/घंटा की गेंद को खेलने से वो पूरी तरह से चूक गए। गेंद ने एक तरफ उनके स्टंप्स को उड़ा दिया और दूसरी तरफ गिल्लियां विकेट-कीपर ईशान किशन और स्लिप-फील्डर सूर्यकुमार यादव के पास से होकर 30 गज के घेरे से दूर जा गिरी।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस विकेट के अलावा उमरान ने न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर डेरिल मिचेल (35) को भी आउट किया। वहीं अगर मैच की बात करें तो शुभमन गिल के शतक के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या भारत के लिए गेंद से स्टार रहे उन्होंने अपने चार ओवरों में 4/16 के आंकड़े के साथ दमदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अलग विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 235 रनों का पीछा करते हुए वे केवल 12.1 ओवर में 66 रन पर ऑलआउट हो गए। भारत ने 168 रनों से मैच जीत टी20 इंटरनेशनल करियर की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीत ली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार