भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के चौथे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। टीम इंडिया को मिली इस जीत में विराट कोहली के नाबाद 82 रनों की पारी के अलावा हार्दिक पांड्या के 40 रन और 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट को भी कोई नहीं भूल सकता।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद इरफान पठान और जतिन सप्रू के साथ बातचीत करते हुए हार्दिक पांड्या अपने इमोशन नहीं कंट्रोल कर पाते और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। हार्दिक पांड्या को रोता देखकर जतिन सप्रू और इरफान पठान उन्हें हौंसला देने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं। हार्दिक पांड्या कहते हैं कि आज अगर उनके पापा होते तो वो बहुत खुश होते।

Advertisement

अपने दिवंगत पिता को याद कर हार्दिक आगे कहते हैं वो हमेशा ऐसा ही कुछ होता हुआ देखना चाहते थे जैसा आज हुआ है। बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। अर्शदीप सिहं और हार्दिक पांड्या के खाते में 3-3 विकेट आए। 

पाकिस्तान के लिए शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतक बनाए। टीम इंडिया ने लास्ट ओवर की लास्ट बॉल पर सिंगल के माध्यम से इस रनचेज को अंजाम दिया। विराट कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या को उनके प्रदर्शन के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। विराट कोहली को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार