विराट कोहली GOAT हैं। गोट मतलब ग्रेटेसट ऑफ ऑलटाइम। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किंग कोहली ने साबित कर दिया कि उन्हें किंग कोहली क्यों कहते हैं। विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली और अंत तक टिके रहकर टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जिता दिया। 154.72 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं जीत के बाद रोहित शर्मा और उनका दोस्ताना देखने लायक था।

Advertisement

टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था। आर अश्विन ने जैसे ही सिंगल लिया वैसे ही नॉनस्ट्राइकर पर खड़े विराट का रिएक्शन देखने लायक था। विराट कोहली झूम उठे और इस जीत का जश्न मनाते हुए नजर आए। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा डगआउट से दौड़कर आए और विराट कोहली को अपने कंधों पर उठा लिया।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस तरह से जश्न मनाते हुए शायद ही पहले कभी देखा गया हो। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। 

टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिहं और हार्दिक पांड्या के खाते में 3-3 विकेट आए। वहीं पाकिस्तान के लिए शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने अर्धशतक बनाए। टीम इंडिया ने लास्ट ओवर की लास्ट बॉल पर सिंगल के माध्यम से इस रनचेज को अंजाम दिया। विराट कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी शानदार 40 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार