भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना चुकी है।

Advertisement

IND vs SA: Match Preview

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। केएल राहुल ने दूसरे मुकाबले में 28 गेंदों पर 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं सूर्य ने 22 गेंदों पर 61 रन ठोके। पिछले मैच में विराट कोहली ने भी अपनी क्लास दिखाई। विराट ने 28 बॉल पर 49 रन बनाए। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंडियन टीम के सभी बल्लेबाज़ लय में नज़र आ रहे हैं। 

भारतीय टीम की गेंदबाज़ी परेशानी की वज़ह बनी हुई है। डेथ ओवर में गेंदबाज़ों की खूब पिटाई हो रही है। सीरीज के दूसरे मैच में 237 रन बनाने के बावजूद टीम को सिर्फ 16 रनों से जीत हासिल हुई। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 62 रन लुटाए, वहीं अक्षर पटेल ने 53 और हर्षल पटेल ने 45 रन खर्चे। भारतीय टीम को सिर्फ तीन ही सफलता मिली। अर्शदीप ने 2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया।

साउथ अफ्रीकी की बल्लेबाज़ी पहले मैच में फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। डेविड मिलर ने 47 गेंदों पर 106 रन जड़े, वहीं क्विंटन डी कॉक ने 48 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। एडेन मार्कराम ने भी 173.68 की स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की भी खूब पिटाई हुई है। कगिसो रबाडा, वेन पार्नेल, एनरिक नॉर्खिया, और लुंगी एनगिडी ने बिना कोई सफलता हासिल किए लगभग 12.50 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। केशव महाराज टीम के बेस्ट गेंदबाज़ साबित हुई। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके।

IND vs SA 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, अक्टूबर 04, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे
वेन्यू - होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

IND vs SA 3rd T20I: Where to watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोटर्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस मैच को फैंस हॉटस्टार (ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs SA Head-to-Head

कुल – 22
भारत – 13
साउथ अफ्रीका – 8
बेनतीजा – 01

IND vs SA Team News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली और केएल राहुल को तीसरे मुकाबले में आराम दिया जा रहा है।

IND vs SA 3rd T20I: Match Prediction

भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। तीसरे मुकाबले में भी मेजबान टीम ही फेवरेट रहेगी।

IND vs SA Probable Playing XI

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/क्षेयस अय्यर, विराट कोहली/शहबाज़ अहमद, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसो/रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी

IND vs SA Fantasy XI:

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज - विराट कोहली/श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), डेविड मिलर (कप्तान), एडेन मार्कराम
ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, केशव महाराज
गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार