साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत को 9 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 40 ओवरों में जीत के लिए 250 रनों का पीछा करते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने नाबाद 86 रन बनाए और लगभग हार चुके मैच में जान फूंक दी। संजू सैमसन की दहशत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत को मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे बावजूद इसके लग रहा था कि संजू सैमसन ये करिश्मा कर सकते हैं।

Advertisement

संजू सैमसन ने तबरेज शम्सी के ओवर में 20 रन भी ठोक दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने संजू सैमसन की पारी पर रिएक्शन दिया है। डेल स्टेन ने कहा कि वो नर्वस थे जब रबाडा ने नो बॉल फेंक दी थी। स्टार स्पोर्ट्स पर पोस्ट मैच शो के दौरान डेल स्टेन ने इसपर चर्चा भी की है।

Advertisement

डेल स्टेन ने कहा, 'जैसे ही कगिसो रबाडा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर वो नो-बॉल फेंकी, मैं ऐसा था- कृपया ऐसा ना होने दें।' क्योंकि आप नहीं जानते कि संजू जैसा खिलाड़ी क्या कर सकता है। खासकर जब वो इस फॉर्म में हों और जो विश्वास उनके पास है वो भी कमाल है। मैंने उन्हें आईपीएल में देखा, गेंदबाजों पर हमला बोलने और बाउंड्री मारने की उनकी क्षमता अगल है। विशेष रूप से खेल के अंतिम 2 ओवरों में वो अविश्वसनीय है।'

डेल स्टेन ने आगे कहा, 'शम्सी आखिरी ओवर करने जा रहे थे और सैमसन जानते थे कि शम्सी का दिन खराब है। जब केजी ने नो बॉल फेंकी तो मैं नर्वस था। क्योंकि संजू ऐसा लड़का है जिसमें युवी की तरह 6 गेंदों पर छह छक्के हिट करने की क्षमता है। जब टीम को 30+ रनों की आवश्यकता थी तो संजू सैमसन ऐसा कर सकते थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार