India vs South Africa Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून (शनिवार) को भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबलें में आप सूर्यकुमार यादव को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। SKY टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने टीम के लिए 32 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना काफी रास आता है। ये विस्फोटक बैटर साउथ अफ्रीका के सामने टी20 फॉर्मेट में अब तक 6 मैचों में 68 की औसत और 193 की स्ट्राइक रेट से 343 रन ठोक चुका है। इन छह पारियों में से एक पारी में सूर्यकुमार यादव ने सेंचुरी ठोकी है, वहीं 4 पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी बनाई है। सूर्यकुमार यादव के ऐसे रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को चुन सकते हो। हार्दिक आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स देंगे। वो टूर्नामेंट में 139 रन और 8 विकेट चटका चुके हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और  विराट कोहली भी कैप्टेंसी और वाइस कैप्टेंसी के लिए अच्छी पिक हो सकते हैं। रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में धमाकेदार बैटिंग करके 41 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 248 रन ठोके हैं। वहीं क्विंटन डी कॉक टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 204 रन बनाए हैं। बात करें अगर विराट कोहली की तो उनका बल्ला टूर्नामेंट में अब तक शांत दिखा है। उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 75 रन बनाए हैं, लेकिन उनके नाम टी20 फॉर्मेट में 12810 रन दर्ज हैं। ऐसे में उन पर भी आप भरोसा जता सकते हो।

IND vs SA: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 29 जून 2024
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस

Advertisement

IND vs SA Pitch Report

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल केनिंगस्टन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। अब तक इस मैदान पर कुल 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 31 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 138 रन रहा है, लेकिन ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 224 रन बना है। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यहां एक अच्छी पिच देखने को मिली है जिसमें बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए ही मदद नज़र आई है।

IND vs SA: Where to Watch?

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मुकाबले क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर इन्जॉय कर सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी  क्रिकेट फैंस ये मैच देख पाएंगे।

IND vs SA T20I Head to Head Record

कुल - 26
भारत - 14
साउथ अफ्रीका - 11
बेनतीजा - 01

Advertisement

IND vs SA T20 World Cup Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), विराट कोहली
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव।

India vs South Africa Probable Playing XI

Advertisement

India Probable Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

South Africa Probable Playing XI : क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।

IND vs SA Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024, Today Match IND vs SA, IND vs SA Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IND vs SA Pitch Report, Today  Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs South Africa

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार