दक्षिण अफ्रीकी टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अफ्रीकी टीम की इस जीत के हीरो रहे रासी वैन डर डुसेन जिन्होंने प्रोटियाज टीम की जीत में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, रासी वैन डर डुसेन को 75 तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर ने भी अहम भूमिका निभाई क्योंकि जब रासी वैन डर डुसेन 29 के स्कोर पर थे तब अय्यर ने आसान सा कैच टपका दिया था।

Advertisement

अब इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि उनका ये कैच छोड़ने के लिए भारत को कीमत चुकानी होगी। अगर रासी वैन डर डुसेन की पारी पर गौर करें तो अपनी पारी की शुरुआत में वो काफी संघर्ष कर रहे थे और अपनी पहली 30 गेंदों में केवल 29 रन ही बना पाए थे। उन्हें लगता है कि अगर अय्यर उस गेंद को पकड़ लेते तो कुछ और ही खेल होता।

Advertisement

मैच जीतने के बाद रासी वैन डर डुसेन ने कहा, “मैंने सेटल होने के लिए काफी गेंदें लीं और ये एक ऐसा विकेट था जो आपके सेटल होने के बाद बहुत आसान हो जाता था। खुद को सेट करना कठिन था। मुझे पता था कि मैं अंदर सेट था और मुझे पता था कि उन्हें उस कैच को छोड़ने की कीमत चुकानी होगी। शुरुआती बाउंड्री नहीं लगा पाने के कारण मैंने खुद पर और टीम पर दबाव बनाया। कुछ दिन आप भाग्यशाली होते हैं और कुछ दिन नहीं और आज रात मैं भाग्यशाली था।”

इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल करके दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टी20 में अपना अब तक का सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार पारी के चलते भारतीय टीम चार विकेट के नुकसान पर 211 रनों तक पहुंचने में सफल रही लेकिन अफ्रीकी पारी में, 81 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद, डेविड मिलर और रासी वैन डर डुसेन ने खेल को पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में झुका दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार