13 दिसंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे में भारत की टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है। ये खबर लिखे जाने तक भारत की टीम एक विकेट पर 29 ओवर में एक विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

इस समय रोहित शर्मा 69 रन और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिखर धवन 68 रन बनाकर सचिथा पाथिराना का शिकार बने। शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 23वां अर्धशतक जमाया।   PHOTOS: देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Advertisement

अपने 68 रन की पारी में धवन ने 9 चौके जमाए। जिस अंदाज में शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे थे उससे यह प्रतित हो रहा था कि धवन आज अपने वनडे करियर का 12वां शतक जड़ देगें लेकिन सचिथा पाथिराना ने धवन की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

मैच के 22वें ओवर में स्पिनर सचिथा पाथिराना ने धवल को अपनी फ्लाइट गेंद पर फंसाया। हुआ ये कि जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे धवन को पाथिराना ने फ्लॉइट गेंद फेंककर ललचाया जिसे आगे बढ़कर खेलने के प्रय़ास में धवन टाइमिंग गसत कर बैठे और लाहिरू थिरिमाने को आसान का कैच शॉट मिड विकेट पर दे बैठे।

हालांकि साफ पता चल रहा था कि जब धवन ने शॉट खेला तो बैट पर गेंद लगने से बैट घूम सा गया जिसके कारण शॉट बेअसर हो गई और लाहिरू थिरिमाने ने धवन का कैच लपककर उऩकी पारी का समापन कर दिया।

Advertisement

देखिए धवन को ललचाकर सचिथा पाथिराना ने पारी का किया अंत, शतक ना बना पाने के मलाल से निराश हुआ भारत का गब्बर►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार