IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह टीम साझा की, जिसमें कुछ दिलचस्प फैसले देखने को मिले।

Advertisement

मुकुंद ने ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर भरोसा जताया है। वहीं नंबर-3 पर उन्होंने साईं सुदर्शन को जगह दी है। उनके मुताबिक हाल ही में भारत ए की ओर से श्रीलंका में साईं का शानदार प्रदर्शन उन्हें इस स्थान का सबसे मजबूत दावेदार बनाता है। कप्तान शुभमन गिल को उन्होंने नंबर-4 पर रखा है।

मध्यक्रम में मुकुंद ने ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। इसके बाद उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ध्रुव जुरेल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। जुरेल को उन्होंने नंबर-7 पर चुना और बताया कि इस स्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन भी विकल्प हो सकते थे, लेकिन उनकी पसंद जुरेल रहे।

स्पिन विभाग में मुकुंद ने तीन स्पिनरों पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने नंबर-8 पर मानव सुथार को रखा, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुकुंद ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को सौंपी है। उनके अनुसार श्रीलंका की परिस्थितियों में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज भारत के लिए सबसे संतुलित संयोजन साबित हो सकते हैं।

हालांकि मुकुंद की इस टीम में देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं मिल पाई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिनव मुकुंद की प्लेइंग XI (पहला श्रीलंका टेस्ट):
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार