Sanju Samson: फैंस के चहेते संजू सैमसन के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जहां एक ओर बैटिंग में वो महज 5 रन बनाकर आउट हो गय वहीं फील्डिंग के दौरान भी उन्होंने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में संजू सैमसन से ये गलती हुई जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन देखते बनता था।

Advertisement

संजू सैमसन के एफर्ट से हार्दिक पांड्या बिल्कुल भी खुश नहीं थे। संजू सैमसन द्वारा कैच छोड़ने के बाद हार्दिक पांड्या चिढ़ गए और उनके चेहरे पर झल्लाहट साफ नजर आई। ये वाक्या पहले ओवर की दूसरी गेंद पर घटा पंड्या ने एक खूबसूरत गेंद फेंकी जो पिच होने के बाद थोड़ी सीधी रह गई। 

Advertisement

बल्लेबाज, जो इनस्विंग के लिए खेल रहा था वो गेंद को पढ़ने में चूक गया और गेंद हवा में लहर गई। सैमसन के पास कैच लेने के लिए पर्याप्त समय था। संजू सैमसन ने डाइव लगाई और गेंद को पकड़ भी लिया। लेकिन जैसे ही उनकी कोहनी जमीन से टकराई गेंद हाथ से छूट गई।

कैच छूटते ही संजू सैमसन के चेहरे पर एक रूलाने वाली मुस्कान थी। इस बीच हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा फ्रस्टेटेड दिखे। वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली वहीं अक्षर पटेल ने भी 20 गेंदों पर 31 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार